आगरा: ताजमहल के पास प्रदूषण रोकने को कमिश्नर ने दिए निर्देश
आगरा, अमृत विचार। ताजमहल के आसपास प्रदूषण रोकने के लिए कमिश्नर ने सख्त आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई करें। 15 वर्ष से पुराने वाहनों को सीज करें। कोयला का उपयोग नहीं होने दिया जाए। खुले में मेडिकल वेस्ट छोड़ने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई करें।
कमिश्नर ने कहा कि प्रदूषण रोकने के लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने नगर निगम से कहा कि शहर में लैदर अपशिष्ट को संग्रहित कर उससे कुछ क्रिएटिव कार्य करने के लिए कमेटी गठित करें।
अस्पतालों के मेडिकल अपशिष्ट का निस्तारण कराने के लिए सीएमओ से कहा कि ऐसे अस्पतालों पर कार्यवाई करें जो मेडिकल अपशिष्ट को खुले में छोड़ देते हैं।
ये भी पढ़ें- बहराइच: तेंदुए के हमले में किशोर की मौत, लकड़ियां लेने गया था जंगल
