सशस्त्र सीमा बल की केंद्रीय महिला हॉकी टीम अखिल भारतीय पुलिस हॉकी चैम्पियनशिप में बनी उप-विजेता 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ।  71वें केंद्रीय पुलिस हॉकी चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला सशस्त्र सीमा बल, की केंद्रीय महिला हॉकी टीम और सीआरपीएफ की केंद्रीय महिला हॉकी टीम के बीच कोलकाता, प.बंगाल में खेला गया। जिसमे सीआरपीएफ ने एसएसबी को 2-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की और एसएसबी उप-विजेती बनी। बता दें कि पिछली बार एसएसबी महिला हॉकी टीम ने अखिल भारतीय पुलिस हॉकी चैम्पियनशिप की विजेता रही थी। 
 केंद्रीय पुलिस हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन कोलकाता, प.बंगाल में 16 से 30 नवंबर तक किया गया। सशस्त्र सीमा बल की केंद्रीय महिला हॉकी टीम ने अपने पहले मुकाबले में तमिलनाडू पुलिस महिला टीम को 9-0 से हराकर जीत दर्ज की, दूसरे मुकाबले में  छत्तीसगढ़ पुलिस महिला टीम को 8-0 से, तीसरे मुकाबले में सीआरपीएफ की टीम को 3-1 से तथा चौथे मुकाबले में ओडिशा पुलिस महिला टीम को 8-0 से हराकर फाइनल में पहुंची। ओडिशा पुलिस की टीम इस मुकाबले में तीसरे स्थान पर रही। वहीं एसएसबी सीमांत मुख्यालय लखनऊ के आईजी रत्न संजय ने एसएसबी के प्रतिभागियों  को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। 

संबंधित समाचार