लखनऊ : भैंसे और मुर्गे के मांस से भूख मिटा रही इंद्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाम को खाने में पांच किलो भैंसे और दो किलो मुर्गे का मांस दिया जा रहा

अमृत विचार, लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ को उसके 101वें स्थापना दिवस पर सफेद बाघिन का तोहफा मिल चुका है। यहां बीते रविवार को चेन्नई के एरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क से दस वर्षीय सफेद बाघिन इंद्रा लाई गई है। पूरा प्राणि उद्यान प्रशासन उसकी सेवा में लगा है। उसे खाने में भैंसे का मांस और मुर्गा दिया जा रहा है।

प्राणी उद्यान के वन्य जीव चिकित्सक बृजेंद्र मणि यादव ने बताया कि इंद्रा लंबा सफर तय करके आई है। अभी थकी हुई है। उसे वन्य जीव चिकित्सकों और कीपरों की विशेष निगरानी में क्वारंटाइन रखा गया है। 15 दिन बाद उसे दर्शकों के लिए बाड़े में छोड़ दिया जाएगा। अभी उसके खान-पान का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

 

उसने खाने में पांच किलो भैंसे का मांस और दो किलो मुर्गा दिया गया है, जिसे उसने जम कर खाया है। उन्होंने बताया कि भैंसे का मांस और मुर्गा बाघों का सबसे प्रिय आहार होता है। बहरहाल अभी उसे दिन में सिर्फ एक बार शाम को खाना दिया जा रहा है। उसकी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वह एकदम फिट है।

संबंधित समाचार