बहराइच: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के कैसरगंज कस्बे में बुधवार रात को बाइक से जा रहे होमगार्ड पुत्र को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के बगहिया गांव निवासी दिनेश यादव (35) पुत्र राजेंद्र यादव बुधवार शाम को बाइक से कैसरगंज बाजार आया था। रात आठ बजे के आसपास वह बाइक से वापस घर जा रहा था।

कैसरगंज कस्बे में बैंक के निकट बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना ग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक होमगार्ड का बेटा है। इस समय होमगार्ड दिल्ली एमसीडी चुनाव की ड्यूटी में गए हुए हैं।

संबंधित समाचार