उन्नाव : कृषि विभाग ने 43 दुकानों का किया निरीक्षण, 23 बीजो के लिए नमूने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, उन्नाव। कृषि विभाग की चार टीमों ने जनपद में बीज दुकानों पर चेेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 43 दुकानों में जांच की गई और 23 बीज नमूने लिए गए। दुकान बंद करने वाले एक दुकानदार को नोटिस दी गई।

 

उपकृषि निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी ने हसनगंज, जिला कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने सफीपुर व सदर, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला ने बांगरमऊ और भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार ने पुरवा और बीघापुर तहसील क्षेत्र की बीज दुकानों में छापा मारा। इससे दुकानों में हडक़ंप मच गया। अधिकारियों ने सभी छह तहसीलों में दुकानें चेक की।

 

इस दौरान संदिग्ध बीज मिलने पर 23 नमूने लिए। वहीं छापे की सूचना से मियागंज के वर्मा खाद भंडार के संचालक दुकान बंद करके चले गए। इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी की गई। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बीज नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह तय रेट पर ही गुणवत्तायुक्त बीजों की बिक्री करें।

संबंधित समाचार