UP Weather Update: धूप नरम पड़ने से छाएंगे बादल, दिन में भी ठंड बढ़ने की संभावना, मौसम वैज्ञानिक ने दी यह चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

UP Weather Update कानपुर में लगातार बढ़ती जा रही ठंड।

UP Weather Update कानपुर में दिन में धूप अब नरम पड़ सकती है। जिससे बादल छाने से ठंड और बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही मौसम रहने की संभावना जताई है। हालांकि बारिश का अनुमान नहीं लगाया है।

कानपुर, अमृत विचार। UP Weather Update दिन में धूप नरम पड़ सकती है। बादल छाने से ऐसा होने की संभावना है। इससे ठंड बढ़ जाएगी और बच्चों और बुजुर्गों के प्रति ज्यादा सावधान रहना पड़ेगा। मौसम विभाग की माने तो पांच दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। हालांकि बारिश का अनुमान नहीं लगाया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस के इर्द गिर्द रह रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 15 से 20 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर रहता है। इस वजह से दिन में से काफी ज्यादा ठंड का अहसास रात में होता है।

इस तरह की स्थिति चिकित्सक सेहत को लेकर खतरनाक मानते हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में दिन में धूप नरम पड़ेगी। इसकी वजह आसमान में बादल छाना रहेगी। चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले पांच दिनों तक हल्के बादल छाने की उम्मीद है।

इस वजह से धूप हल्की रहेगी और तापमान गिरने की संभावना है। हालांकि बारिश को लेकर कोई अनुमान नहीं है। लेकिन दिन और रात में ठंड बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद मौसम में तेजी के साथ परिवर्तन दिखेगा।0

संबंधित समाचार