BSF के स्थापना दिवस पर सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने दी शुभकामनाएं

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सीमा सुरक्षा बल की स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने भारत की सीमाओं के सजग पहरेदार, कर्मठता, निर्भीकता व कर्तव्यपरायणता के पर्याय, हमारे सीमा सुरक्षा बल के सभी वीर कार्मिकों एवं उनके परिजनों को सीमा सुरक्षा बल की स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। 

उन्होंने कहा कि आप हमारे सुरक्षा कवच हैं। आपकी अटूट कर्तव्यनिष्ठा पर हम सभी को गर्व है। योगी आदित्यनाथ ने महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, प्रख्यात शिक्षाविद एवं मूर्धन्य पत्रकार रहे राजा महेन्द्र प्रताप सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आपको एक क्रांतिकारी, लोकनिष्ठ राजा एवं महान समाज सुधारक के रूप में सदैव याद किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मार्य ने सीमा सुरक्षा बल की स्थापना दिवस पर देश की सीमा की सुरक्षा करने वाले माँ भारती के वीर जवानों को अनंत शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहाकि आप सभी जवानों की वीरता एवं अदम्य साहस के कारण ही आज हर भारतीय चैन की सांस ले रहा है। आप जवानों के पराक्रम को मेरा नमन है।

 केशव प्रसाद मार्य ने विश्व एड्स दिवस पर कहा कि जानकारी ही बचाव है आइए, विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जन जागरूकता अभियान चलाकर इसके नियंत्रण के उपायों से लोगों को अवगत कराएं। स्वस्थ एवं समृद्ध भारत बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। सुरक्षित रहे, सतर्क रहें।

केशव प्रसाद मार्य  ने विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में अद्वितीय साहस एवं बलिदान हेतु परमवीर चक्र से सम्मानित कुमाऊं बटालियन के अमर शहीद मेजर शैतान सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया।

इसके अलावा केशव ने हिंदी भाषा के विकास और प्रचार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सुप्रसिद्ध पत्रकार, शिक्षाविद्, लेखक एवं प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दत्तात्रेय बालकृष्ण कालेलकर (काका साहब कालेलकर) की जयंती पर उन्हें याद किया।

उपमुख्यमंत्री नेनागालैंड राज्य के स्थापना दिवस पर समस्त नागालैंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मेरी कामना है कि नागालैंड आने वाले वर्षों में निरंतर समृद्धि और विकास की नई ऊंचाईयों को छूता रहे। उन्होंने प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कुशल राजनीतिज्ञ, भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश की चतुर्थ मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।

यह भी पढ़ें:-Experts Opinion in Shraddha Murder Case: आरोपी आफताब पूनावाला के 'कबूलनामे' की कोई Legal Validity नहीं

संबंधित समाचार