प्रतापगढ़: चाय दुकानदार की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मझिल गांव में चाय-पान की दुकान पर अकेले सो रहे एक व्यक्ति की किसी अज्ञात ने गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामवासियों ने आज सुबह हरिश्चंद्र मिश्रा (65) का शव दुकान में देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मृतक के शव के पास कारतूस पाया और उसकी गर्दन पर चोट के निशान भी देखे गए। मृतक हरिश्चंद्र मिश्रा कुन्डा कोतवाली के राय जी पुरवा का निवासी था और समीप के मझिल गावँ में उसकी चाय पान की दुकान है। जहां पर दुकान बंद करने के बाद अकेले सोता था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: किसानों के लिये राहत की खबर, जिले में खाद की किल्लत होगी दूर

संबंधित समाचार