रायबरेली: पुआल में साड़ी लपेटकर नहर में किया प्रवाहित, शव के चक्कर में परेशान रही पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, रायबरेली। किसी ने पुलिस के साथ बड़ा भद्दा मजाक किया है। शरारती व्यक्ति ने पुआल में महिला की साड़ी लपेट कर नहर में प्रवाहित कर दिया। उसे शव समझ कर घंटों पुलिस परेशान रही। गोताखोरों की मदद से जब उसे बाहर निकाला गया तब माजरा समझ में आया है।
        
मामला शारदा नहर  का है। आसपास के लोगों ने नहर में साड़ी से लपेटा हुआ एक मानव आकृति देखी तो हलचल मच गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में साड़ी में लिपटी हुई मानव आकृति जैसा देखा तो अंदाजा लगाया गया कि यह किसी महिला का शव है। तत्काल गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया ।

उसके बाद गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया तो पता चला कि किसी ने पुआल पर साड़ी लपेट कर उसे नहर में प्रवाहित किया है। यह काम किसी शरारती तत्व का है। उसने जानबूझकर लोगों और पुलिस को भ्रमित करने के लिए भद्दा मजाक किया है। हालांकि शारदा नहर से पुआल  निकलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: संदिग्ध परिस्थितियों में चीनी मिल परिसर में गन्ना किसान की मौत, भाई ने जताई हत्या की आशंका

संबंधित समाचार