आगरा: पूर्व विधायक बदन सिंह का निधन, राज्यपाल ने किया था सम्मानित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। जिले की फतेहपुर सीकरी विधानसभा से पांच बार विधायक रहे चौधरी बदन सिंह का आज निधन हो गया। वर्ष 2021 में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें सम्मानित किया था। चौधरी बदन सिंह के नाम लगातार पांच बार विधायक बने रहने का रिकॉर्ड है। 

फतेहपुर सीकरी से पांच बार के विधायक चौधरी बदन सिंह साहित्यकार भी थे। ब्रजभाषा पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती थी। चौधरी बदन सिंह ने तीन पुस्तकें लिखी हैं। उनकी पहली पुस्तक ब्रिज के ब्याह गीत के नाम से है जिसमें 170 गीतों का संकलन है। 

ये भी पढ़ें -शिवाजी, सावित्रीबाई फुले पर महाराष्ट्र के राज्यपाल की टिप्पणी के खिलाफ याचिका PIL कैसे? : कोर्ट ने पूछा

संबंधित समाचार