मध्य प्रदेश: छतरपुर में भीषण सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत
छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में पन्ना मार्ग पर आज एक सड़क हादसें में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बमीठा थाना के नगर निरीक्षक दिलीप पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आज दोपहर यहाँ पन्ना मार्ग पर चंद्रनगर के पास एक जीप और तीन मोटरसाइकिलों …
छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र में पन्ना मार्ग पर आज एक सड़क हादसें में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बमीठा थाना के नगर निरीक्षक दिलीप पांडे ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आज दोपहर यहाँ पन्ना मार्ग पर चंद्रनगर के पास एक जीप और तीन मोटरसाइकिलों की भिड़त में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
जीप पन्ना की ओर जा रही थी। इसी दौरान वह सामने से आ रही तीन मोटरसाइकिलों से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आठ लोगों की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। शिवराज ने ट्वीट के माध्यम से संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा है ‘छतरपुर में सड़क हादसे में 8 लोगों की असामयिक मृत्यु होने का हृदय विदारक समाचार मिला है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और उनके परिवार के सदस्यों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दें।’
