शाहजहांपुर: अंतरजनपदीय गिरोह के चार लुटेरे गिरफ्तार, मोबाइल, बाइक, नगदी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर,अमृत विचार। अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान में जुटी खुटार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने रविवार रात पूरनपुर-गोला बाईपास से जुड़ी सड़क के पास मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गिरोह के चार लुटेरे गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने दो बाइकें, 20 हजार की नगदी, 17 मोबाइल …

शाहजहांपुर,अमृत विचार। अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान में जुटी खुटार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने रविवार रात पूरनपुर-गोला बाईपास से जुड़ी सड़क के पास मुठभेड़ में अंतरजनपदीय गिरोह के चार लुटेरे गिरफ्तार किए हैं। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने दो बाइकें, 20 हजार की नगदी, 17 मोबाइल और तमंचा बरामद किया है।

थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों में पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव सिरसा निवासी हरिओम सिंह ऊर्फ किंग, मिंटू, तनुज पंडित व गांव तकिया दीनारपुर निवासी श्याम सिंह शामिल हैं। इन लोगों के पास जो बाइकें बरामद हुई हैं, उनमें से एक बाइक बंडा में अनूप कुमार से एक सप्ताह पहले लूटी थी, जबकि दूसरी बाइक घटना में प्रयोग की गई थी, उसे भोजीपुरा, बरेली से चोरी किया था।

वहीं कई माह पहले पूरनपुर में एक व्यक्ति का बैग चोरी कर उसमें से 48 हजार रूपये निकाल लिए थे। जिनमें से पुलिस ने 20 हजार रूपये बरामद हुए। बरामद 17 मोबाइलों में नौ मोबाइल पीलीभीत से, दो लखीमपुर खीरी से, छह शाहजहांपुर से लूटे थे। पकड़े गए लोगों के पास से 12 बोर का एक तमंचा और तीन कारतूस भी मिले हैं। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह लोग बाइक से घटना को अंजाम देने के लिए निकलते थे और सुनसान जगहों पर जहां कोई व्यक्ति मिल जाता था, उससे मोबाइल और रुपये छीनकर आपस में बांट लेते थे।

संबंधित समाचार