कासगंज ट्रिपल मर्डर केस: मृतक के पिता ने पुलिस, विधायक पर लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज। कासगंज में तीन लोगों की हत्या को लेकर जहां लोगों में आक्रोश है वहीं परिजनों ने पुलिस और एक विधायक पर हत्या का आरोप लगाया है। कासगंज के सोरों क्षेत्र के होडिलपुर गाँव के पूर्व प्रधान राजपाल सिंह ने रविवार को हुई गोली कांड में उसके दो भाईयों और एक बेटा की हत्या का …

कासगंज। कासगंज में तीन लोगों की हत्या को लेकर जहां लोगों में आक्रोश है वहीं परिजनों ने पुलिस और एक विधायक पर हत्या का आरोप लगाया है। कासगंज के सोरों क्षेत्र के होडिलपुर गाँव के पूर्व प्रधान राजपाल सिंह ने रविवार को हुई गोली कांड में उसके दो भाईयों और एक बेटा की हत्या का आरोप कासगंज के विधायक देवेन्द्र राजपूत और सोरों के थाना अध्यक्ष रिपुदमन सिंह पर लगाया है।

पूर्व प्रधान ने कहा कि इन दोनों ने मेरा सब कुछ बर्बाद कर दिया है। पूर्व प्रधान राजपाल ने सोमवार को यहां कहा कि विधायक ने मुझे एक बार और मरवाने की प्रयास किया था। उस समय में छह दिन अलीगढ़ के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर रहा।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कासगंज के सोरो क्षेत्र में रविवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान के परिवार के तीन सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इस वारदात में प्रधान पुत्र भूपेन्द्र सिंह (25),भाई प्रेम सिंह (55) और भतीजा राधा चरण (26) की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हमले में पूर्व प्रधान का दूसरा भाई प्रमोद और भतीजा गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिये अलीगढ़ भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक सुशील धूले गांव पहुंचे और घटना का जायजा लिया। गांव में व्याप्त तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक चार से पांच बदमाशों ने पूर्व प्रधान के घर पर जमकर गोलियां बरसायी। पुलिस के अनुसार करीब 50 राउंड फायर किये गये है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये थे।

संबंधित समाचार