Kanpur News : जोनल कार्यालय शिफ्ट होने से लोग परेशान, Birth Certificate के लिए आबादी लगा रही चक्कर
Kanpur News कानपुर में जोन-चार शिफ्ट होने से लोग परेशान।
Kanpur News कानपुर में जोनल-चार का ऑफिस मुख्यालय से नेहरू नगर जच्चा-बच्चा अस्पताल में शिफ्ट हो रही है। म्यूटेशन, हाउस टैक्स और बर्थ सर्टिफिकेट के लिए क्षेत्र की आबादी चक्कर लगा रही है।
कानपुर, अमृत विचार। नगर निगम मुख्यालय में बने जोन-4 का कार्यालय पिछले 15 दिनों में शिफ्ट नहीं हो सका है। जिससे यहां म्यूटेशन, गृहकर और जन्म प्रमाण पत्र समेत कई कार्य प्रभावित हो गए है। क्षेत्रीय लोग नगर निगम के चक्कर लगाते-लगाते थक गए हैं। यहां कई अधिकारियों को यह तक नहीं पता कि आखिर कार्यायल कहां शिफ्ट हो रहा है। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं।
नगर निगम जोन 4 का कार्यालय अभी तक मुख्यालय के द्वितीय तल पर चल रहा था। जिसे अब नेहरू नगर में जच्चा-बच्चा अस्पताल परिसर में शिफ्ट हो रहा है। पिछले 15 दिनों से यहां शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। लेकिन, अभी तक पूरी तरह रिकॉर्ड वहां नहीं शिफ्ट हो सका है।
जोनल कार्यालय में होने वाले काम पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। जोनल कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। आरआई पीओएस मशीन से ही गृहकर को वसूल रहे हैं। मशीन खराब होने से कई बार यह भी प्रभावित हो रहा है।
नगर निगम में लगा रहे चक्कर
जोन चार के लगभग 10 लाख की आबादी है। जिसमें लगभग एक लाख लोग गृहकर जमा करते हैं। क्योंकि, छूट का अंतिम महीना है इसके लिए नगर निगम मुख्यालय लगातार लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन, यहां आने के बाद लोग भटक रहे हैं। सही जानकारी न मिल पाने और जोनल कार्यालय पूरी तरह शिफ्ट न हो ने की वजह से काम लटके हुए हैं। दसतावेज भी खोजने में दिक्कत आ रही है। सहायक नगर आयुक्त और प्रभारी जोन 4 विद्यासागर यादव ने बताया कि शिफ्टिंग का काम लगभग पूरा हो गया है। अगर किसी को समस्या है तो दूर किया जाएगा।
पार्षद ने गृहकर जमा करने की छूट बढ़ाने को दिया ज्ञापन
पार्षद नवीन पंडित बुधवार को महापौर प्रमिला पांडेय को ज्ञापन देकर गृहकर जमा करने में दी जा रही छूट एक महीने और बढ़ाने की मांग की। पार्षद ने कहा कि नगर निगम की वेबसाइट सही से कार्य न करने की वजह से लोगों को मिलने वाली छूट नहीं मिली है। इसलिए काम एक महीने और समय को बढ़ाया जाए ताकि नगर निगम की ओर से दी जा रही गृहकर में 10 प्रतिशत की छूट लोगों को मिल सके।
