हरदोई: सर्व धर्म कन्या विवाह फाउंडेशन ने बसाया बिटिया का घर
अमृत विचार हरदोई। पैसे के अभाव में किसी की बेटी अविवाहित न रहे ऐसा संकल्प लेकर कार्य करने वाले सर्व धर्म कन्या विवाह फाउंडेशन ने फिर एक निर्धन बालिका का घर बसाकर उसके बीमार पिता के सपनों को साकार करने का काम किया। बिलग्राम रोड स्थित ग्राम ढोलिया निवासी राम गोपाल की बीमारी ने पूरे परिवार को घर से बेघर कर दिया। छह बच्चों के पिता राम गोपाल को अपने इलाज के लिए जमीन मकान तक बेचना पड़ गया। जैसे तैसे भट्ठे पर मजदूरी करके जिंदगी व्यतीत कर रहे राम गोपाल की बिटिया खुश्बू सयानी हुई तो ब्याह की चिंता सताने लगी। गांव के बाहर झोपड़ी डाल कर बच्चों को पाल रहे बाप को कुछ समझ नहीं आ रहा था।
तभी शहर के एक होटल में काम करने वाले लड़के अहिबरन ने राम गोपाल की बेटी से ब्याह करना स्वीकार किया, लेकिन घर की स्थित ऐसी नहीं थी की दरवाजे पर चार आदमी बुला कर बेटी को सम्मान पूर्वक विदा किया जा सके। तभी अहिवरन की मुलाकात उसी के रेस्टोरेंट में कन्या दान योजना समिति परिवार से हुई। जहां उसने पूरी बात बताई। कन्या दान योजना समिति परिवार ने तत्काल में दोनो पक्षों को बुलाकर शादी की तारीख निर्धारित कराते हुए बिटिया का ब्याह करने का संकल्प लिया।
जिसे सभी के सहयोग से पूरा किया गया। फाउंडेशन ने खुशबू को बेड, गद्दा, तकिया, कम्बल, अलमारी, मिक्सी, बर्तन आदि घरेलू उपयोग की वस्तु देकर सम्मान पूर्वक विदा किया। इस मौके पर भोजन वितरण प्रभारी ग्लेस एंटोनी के साथ कार्यालय प्रभारी दीक्षा श्रीवास्तव तथा लखनऊ टीम प्रभारी निहारिका सिंह समिति सदस्य उमेश मिश्रा, नितिन मिश्रा, शेखर राठौर आदि लोग मौजूद रहे इसके अलावा अमेरिका से विवेक त्रिपाठी, झारखंड से शमीमा खातून,गजियाबाद से गरिमा बहन, राय बरेली से डा अमरेंद्र,फतेहपुर से सोना शिवहरे, नगराज, आकाश शिवहरे लखनऊ से सुनीता अग्रवाल, राजीव पांडे ,यस मिश्रा ,हरदोई से रुचि गोयल,कृष्ण कुमार उर्फ के के, जगतार सिंह , मुरारी लाल पाठक, मोहित श्रीवास्तव, राजेश बाजपेई, अवधेश पांडे, सचिन मिश्रा धीरू, हरि प्रताप सिंह, रजनीश त्रिपाठी, अनीस अहमद, अरविन्द शुक्ला, नेहा पांडे, जेबा इमरान , गीता सिंह, मो शोएब, मो शरीफ, विवेक शुक्ला, विवेक सिंह, सुमित तिवारी , दीपक तिवारी आदि लोग ने आर्थिक सहयोग किया
