अमरोहा : वाहन चोर गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, 12 बाइक बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/हसनपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की 12 मोटरसाइकिलें, एक तमंचा, दो कारतूस एवं दो चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने चोरों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    
 गुरुवार को हसनपुर कोतवाली पुलिस संभल अड्डे पर चेकिंग एवं गश्त कर रही थी। इसी बीच दो संदिग्ध लोग दिखाई देने पर उनकी तलाशी व पूछताछ की। एक ने अपना नाम जियाजुल पुत्र हामिद निवासी ग्राम गलसुआ एवं दूसरे ने आमिर पुत्र शमशेर निवासी गांव बावनखेड़ी बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक तमंचा, एक चाकू, दो कारतूस व चोरी की बाइक बरामद हुई। 

पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने संभल रोड पर स्थित झाड़ियों के पास से चोरी की नौ बाइकें बरामद की तथा उनकी निगरानी कर रहे आरोपी रिजवान पुत्र साबिर अली निवासी भटपुरा को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से चाकू बरामद हुआ। इसके बाद कोतवाली पुलिस द्वारा तीनों पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर ग्राम चितावली स्थित जियायुल ऑटो सर्विस सेंटर से कटी हुई चोरी की बाइकों के चेसिस नंबर तथा एक मोटरसाइकिल का इंजन बरामद किया।

 प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया गया कि बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 12 चोरी की बाइक, एक तमंचा, दो कारतूस एवं दो चाकू बरामद हुए हैं। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: नशीला पदार्थ सुंघाकर 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

संबंधित समाचार