बरेली: श्रीवैश्य कुमार तनय सभा के नई कमेटी के मुख्य पदाधिकारियों ने ली शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। श्रीवैश्य कुमार तनय सभा बरेली की नई सभा के प्रमुख पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह श्री वैश्य कुमार तनय सभा भवन में संपन्न हुआ। लम्बे समय के अंतराल के बाद कुमार तनय सभा की नई कमेटी में नामांकन और आम सहमति की लंबी प्रक्रिया के बाद राकेश गुप्ता अध्यक्ष, महामंत्री डा. आशीष गुप्ता और डा. आनंद किशोर गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

भवन प्रबंधक राजेश गुप्ता होगें। मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री जीवेन्द्र प्रकाश गुप्ता और कार्यकारी अध्यक्ष शैलेद्र गुप्ता भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण में मुख्य रूप से शैलेन्द्र गुप्ता, राजेश गुप्ता , अनुराग गुप्ता, तुषार गुप्ता, राजकुमार गुप्ता , आनंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: टीटीई की तलाश में गुवाहाटी में जीआरपी ने डाली दबिश, फौजी को ट्रेन से धक्का देने का है आरोप

संबंधित समाचार