Team India Full Schedule of 2023 : वर्ल्ड कप से पहले 18 वनडे खेलेगा भारत, जानें पूरा शेड्यूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आईसीसी द्वारा आयोजित होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी और 48 मैच खेले जाएंगे

नई दिल्ली। अक्टूबर-नवंबर 2023 में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है, जिसकी मेजबानी भारत करेगा। लेकिन इससे पहले टीम इंडिया 18 वनडे, 9 टी-20 और 8 टेस्ट मैच खेलेगी। इन मैचों के अलावा भारत को पाकिस्तान में 50 ओवर का एशिया कप भी खेलना है। टीम इंडिया पिछले दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज हार गई। सीरीज के दो मैच बारिश में धुल गए, लेकिन टीम की खराब गेंदबाजी एक बार फिर उजागर हो गई। गेंदबाजी के अलावा टीम इंडिया के सामने और भी कई चुनौतियां हैं। 

राउंड रॉबिन फॉर्मेंट में होगा 2023 का वर्ल्ड कप
वर्ल्ड कप 2023 के लिए 15 प्लेयर्स का स्क्वाड रहेगा, जिनमें 11 खिलाड़ी मैच में खेलेंगे। 2023 का वर्ल्ड कप राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा। यानी, 2019 में हुए वर्ल्ड कप की तरह सभी 10 टीमें एक-दूसरे से नौ मैच खेलेंगी। फिर टॉप-चार पोजिशन पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल खेलेंगी। सेमीफाइनल की विजेता टीमें फाइनल खेलेंगी और फाइनल से विश्व विजेता का फैसला होगा।  वर्ल्ड कप के लिए 10 में से 7 टीमें ICC सुपर लीग पॉइंट्स टेबल के आधार पर तय हो चुकी हैं। तीन टीमें तय होना बाकी है।

इन टीमों ने किया क्वालीफाई
2023 वर्ल्ड कप के लिए सात टीमों ने सीधे क्वालीफाई कर लिया है, जिसमें मेजबान भारत ने सीधे क्वालीफाई किया है। दूसरी ओर इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान टीमें भी क्वालीफाई कर चुकी हैं। अब तक जिन टीमों ने सीधे तौर पर क्वालीफाई नहीं किया है वो टीमें हैं वेस्टइंडीज, आयरलैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड।

वनडे वर्ल्ड कप में कितने मैच होंगे?
आईसीसी द्वारा आयोजित होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी और 48 मैच खेले जाएंगे। दो टीमों का चयन विश्व कप सुपर लीग मैचों से किया जाएगा, जबकि शीर्ष टीमें आईसीसी रैंकिंग के आधार पर अपने प्रदर्शन के अनुसार टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी।

ये भी पढ़ें :  'दुआओं के लिए दोस्तों और कतर तुम्हारा धन्यवाद', 'कैंसर'  के खिलाफ जंग लड़ रहे पेले ने शेयर किया पोस्ट

संबंधित समाचार