शाहजहांपुर: सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, रात में भी हो रहा काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छोटी-बड़ी 190 परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण की तैयारी

शाहजहांपुर, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर भले ही कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। पुलिस से लेकर प्रशासनिक अफसर दिन रात तैयारियों में जुटे हैं, ताकि मुख्यमंत्री का अचानक कार्यक्रम आने पर कोई कमी न रह जाए। वहीं बरेली मंडल की कमिश्रर भी शाहजहांपुर के डीएम से लगातार तैयारियों के संबंध में फीडबैक ले रही हैं।

WhatsApp Image 2022-12-02 at 2.25.11 PM
शाहजहांपुर कलक्ट्रेट में पेड़-पौधों की हो रही छंटाई।

निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिलों का भ्रमण कर परियोजनाओं को शिलान्यास और लोकार्पण कर रहे हैं। 07 दिसंबर को बरेली में उनका कार्यक्रम तय है। वहीं माना जा रहा है कि खिरनीबाग रामलीला मैदान में नौ दिसंबर को मुख्यमंत्री आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: डीएम के निरीक्षण में न सफाई मिली, न पानी...शिक्षिका भी गायब

भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा ने भी इसकी पुष्टि की है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारी भाजपा की ओर से की जा रही है। सीएम के कार्यक्रम में कौन-कौन आएंगा इसकी सूची भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी तैयार कर रहे हैं।

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के दौरान सीएम जनपद को कई बड़ी सौंगातें भी देंगे, जिसमें छोटी-बड़ी करीब 190 परियोजनाएं शामिल हैं। करीब 200 करोड़ की परियाजनाओं में कुछ का तो लोकार्पण किया जाएगा तो कुछ का शिलान्यास। लोकार्पण और शिलान्यास को लेकर विकास विभाग, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग के अफसर तैयारियों में जुटे हैं।

गुरुवार को विकास भवन में देर रात तक अफसर और कर्मचारी कार्यों का डाटा एकत्र करते हुए नजर आए। जिस मैदान में मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम है, उसका निरीक्षण भी डीएम उमेश प्रताप सिंह और सीडीओ एसबी सिंह कर चुके हैं। वहीं ट्राफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी एस. आनंद पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार करने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करे पुलिस

संबंधित समाचार