शाहजहांपुर: डीएम के निरीक्षण में न सफाई मिली, न पानी...शिक्षिका भी गायब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर शिक्षा अधिकारी का वेतन रोका, शिक्षिका की अनुपस्थिति पर जांच के आदेश

शाहजहांपुर, अमृत विचार। डीएम ने उमेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को खिरनीबाग (नेवादा) में स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, जहां शिक्षिका अनुपस्थित मिली और विद्यालय में लगी टोटियों में जलापूर्ति न मिलने और गंदगी पर वे खफा हो गए। डीएम ने इस पर खंड शिक्षा अधिकारी सपना रावत की लापरवाही मानते हुए अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के आदेश दिए। डीएम की इस कार्यवाई से हड़कंप मचा है।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: सूदखोर ने जमीन पर किया कब्जा, न्याय के लिए भटक रही महिला

डीएम सुबह स्कूल पहुंचे तो यहां तैनात शिक्षिका अनुपस्थित मिली। छुट्टी का प्रार्थना पत्र भी नहीं मिला। इस पर डीएम ने बीएसए को तत्काल जांच के निर्देश दिए। कहा कि यदि शिक्षिका की लापरवाही मिलती है तो कड़ी कार्यवाही की जाए।

पश्चात उन्होंने विद्यालय की व्यवस्था देखी तो बच्चों के लिए पेयजल की व्यवस्था तक नहीं मिलीं। स्कूल में लगीं टोटियां सूखी थीं। विद्यालय प्रांगण में जगह-जगह गंदगी बिखरी मिली। इन अव्यवस्थाओं को डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही मानते हुए उनका अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने के निर्देश दिए।

मिडडेमील की गुणवत्ता देखने के साथ ही बच्चों से भोजन एवं शिक्षा के बारे में जानकारी ली। कुछ बच्चे बिना ड्रेस के मिले, तो कहा कि ड्रेस पहनकर आएं। डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोई शिक्षक अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें-  शाहजहांपुर: पिता की डाट से क्षुब्ध छात्र ने फंदे पर लटक कर दी जान, मचा कोहराम

संबंधित समाचार