मुरादाबाद :युवाओं ने तैयार किया बकरों का डिजिटल बाजार, होम डिलीवरी की सुविधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। आप ने हमेशा पिज्जा, मोबाइल, इलेक्ट्रोनिक सामान, कपड़े, खान-पान का सामान समेत सभी आइटम आनलाइन ऑर्डर करने उसकी होम डिलीवरी मंगवाई होगी। लेकिन क्या कभी आप ने बकरे की ऑनलाइन खरीदारी की हैं। जी हां कोरोना महामारी में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने के लिए अब बकरों की भी ऑनलाइन खरीदारी हो रही हैं। …

मुरादाबाद। आप ने हमेशा पिज्जा, मोबाइल, इलेक्ट्रोनिक सामान, कपड़े, खान-पान का सामान समेत सभी आइटम आनलाइन ऑर्डर करने उसकी होम डिलीवरी मंगवाई होगी। लेकिन क्या कभी आप ने बकरे की ऑनलाइन खरीदारी की हैं। जी हां कोरोना महामारी में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने के लिए अब बकरों की भी ऑनलाइन खरीदारी हो रही हैं। इतना ही नहीं आप खरीदा हुआ बकरा घर बैठे मिल जायेगा।

मुस्लिम समुदाय के लोग हजरत इब्राहिम की सुन्नत अदा करने के लिए ईद उल अजहा का त्योहार मनाते हैं। इस दिन मुसलमान ज्यादातर बकरे की कुर्बानी करते हैं। हर साल ईद उल अजहा का त्योहार आने के लगभग 15 दिन पहले जनपद के ग्रामीण व शहरी इलाकों में लगने वाले साप्ताहिक बाजारों में पशुओं की बिक्री शुरू हो जाती हैं। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते साप्ताहिक बाजारों लगने पर पाबंदी लगी हुई हैं। जिसके कारण बकरों की बिक्री नहीं हो पा रही हैं।

ऐसे में महानगर के फैजगंज निवासी सय्यद मसूद उल हसन ने लगभग 25 दिन पहले बकरों की ऑनलाइन बिक्री के नेट लाइव स्टोक डॉट कॉम साइट लॉंच की थी। इस साइट के मध्यम से मसूद उल हसन ईद उल अजहा के लिए बकरों की खरीद-फरोख्त करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस साइट के मध्यम से वह लोगों को बकरा पसंद कराते हैं। जो भी बकरा किसी को पसंद आता हैं तो वह उसकी होम डिलीवरी देते हैं। इस साइट के मध्यम से मसूद मुरादाबाद से पूरे हिन्दूस्तान में बकरों की खरीद-फरोख्त करा रहे हैं।

संबंधित समाचार