शिवराज ने निभाया राजधर्म, पूरा किया वचन, कृतिका के विवाह में पहुंची आर्थिक सहायता
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रर को धार जिले के निसरपुर में खरगोन के दंगे में घायल शिवम की बहन की शादी में अपने वादे के मुताबिक दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता भेजी। यह सहायता लेकर कलेक्टर धार प्रियंक मिश्र और खरगोन जिला पंचायत की सीईओ ज्योति शर्मा विवाह समारोह में पहुंची। मुख्यमंत्री ने कृतिका के विवाह पर अपनी शुभकामना के साथ दो लाख रुपए उपहार स्वरूप भिजवाए। धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने विवाह में शामिल होकर राशि का चेक वधु कृतिका को भेंट किया।
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति दिव्यांग सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी
खरगोन दंगा कई जिंदगियों में काले अध्याय की तरह स्मृति में है, लेकिन हम सभी, पूरा मध्यप्रदेश पीड़ितों के साथ है। दंगे के दोषियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। मध्यप्रदेश शांति का टापू रहा है, आज भी है और हमेशा रहेगा। https://t.co/2xr9S2Obqd
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 2, 2022
उल्लेखनीय है कि कृतिका का विवाह पिछली गर्मियों में होना था। उसी वक्त खरगोन में हुए उपद्रव में कृतिका का भाई शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया था। एक दंगाई द्वारा फेंके पत्थर से उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसका कई दिनों तक इंदौर के अस्पताल में उपचार चला। इस वजह से विवाह टाल दिया गया था।
कुंड बकाजन, जिला #Betul में 'मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान' के अंतर्गत स्वीकृति-पत्र वितरण कार्यक्रम। #मुख्यमंत्री_जन_सेवा_MP https://t.co/K9r9ZuJqhZ
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) December 2, 2022
मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से शिवम का शासन के खर्चे पर पूरा इलाज हुआ। वह स्वस्थ होकर घर लौटा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इंदौर के कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा ने स्वयं इलाज पर निगरानी रखी। चौहान ने भी अनेक मर्तबा वीडियो काल कर शिवम से चर्चा की थी। उन्होंने विवाह में मदद का भरोसा जताया था।
बेटी का भावी जीवन सुखद और आनंददायी हो। मामा की शुभकामनाओं के साथ जिला प्रशासन खरगोन की ओर से 2 लाख रुपए का चेक और उपहार भी स्वीकार करो। बेटी, मामा का आशीर्वाद सदैव तुम्हारे साथ है। pic.twitter.com/Ip6mIBraOB
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 2, 2022
खरगोन कलेक्टर श्रीकुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सीईओ जिला पंचायत खरगोन सुश्री ज्योति शर्मा को प्रशासन की ओर से निसरपुर भेजा गया। धार प्रशासन का अमला भी निसरपुर पहुँचा और सुश्री कृतिका के विवाह में शामिल हुआ। सभी ने नव दंपत्ति को सुखमय भविष्य के लिए मंगलकामनाएं दी।
यह भी पढ़ें- Congress केवल 'अटकाने, लटकाने और भटकाने' में विश्वास करती: PM Modi
