यूपी निकाय चुनाव: 27 जनपदों के निकायों के वार्ड आरक्षण की सूची भी जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। नगर विकास विभाग ने आज शेष बचे हुए 27 जनपदों के निकायों के लिए भी वार्ड आरक्षण की सूची जारी कर दी है।

उल्लेखनीय है कि नगर विकास विभाग ने 48 जनपदों के निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची गुरूवार को जारी कर दी थी तथा शेष 27 जनपदों की सूची जारी होनी थी। ये सूची आज जारी कर दी गयी है। 

जिन जिलों के लिए आरक्षण सूची जारी की गयी है उनमें शामली, आम्बेडकरनगर, आगरा, आजमगढ़, इटावा, कन्नौज, कानपुर, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, बलिया, बिजनौर, बुलंदशहर, मऊ, मथुरा, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, मेरठ, मैनपुरी, रामपुर, ललितपुर, सहारनपुर, सीतापुर तथा हरदोई शामिल हैं।     

ये भी पढ़ें - लखनऊ: आयुष कॉलेज एडमिशन फर्जीवाड़े में STF ने एक को किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार