मेरठ निगम की आरक्षण सूची जारी, 90 में से 34 वार्ड अनारक्षित, 56 किए गए आर‌‌क्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। नगर निकायों, नगर प‌ालिका व नगर परिषद के वार्डो की बृहस्पतिवार से सूची जारी करने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को मेरठ को वेटिंग लिस्ट में रखा गया था। शुक्रवार देर शाम मेरठ नगर निगम के वार्डो के अलावा दो तहसील मवाना, सरधना व 13 नगर पंचायतों के वार्डो की सूची लखनऊ से नगर विकास अनुभाग के प्रमुखा सचिव अमृत अभिजीत के कार्यालय से जारी की गई।

WhatsApp Image 2022-12-02 at 7.09.51 PM

सूची जारी होने के बाद चुनाव लड़ने वाले कई संभावित प्रत्याशियों के अरमानों पर पानी फिरा तो कई की उम्मीद बरकरार है। हालांकि, अभी एक सप्ताह तक आरक्षण सूची को लेकर आपत्ति मांगी गई है। आपत्ति जिलाधिकारी के यहां दर्ज कराई जायेगी, जिनका निस्तारण किया जायेगा।

WhatsApp Image 2022-12-02 at 7.09.50 PM (1)

सात दिन में भेेेजे आपत्ति
आरक्षण सूची को लेकर संभावित प्रत्याशी अपनी आपत्ति जिलाधिकारी कार्यालय में भेज सकते है। परंतु, सात दिन के भीतर जिलाधिकारी कार्यालय में प्राप्त हुई आपत्ति का निस्तारण ‌ही किया जायेगा। जो, जिलाधिकारी कार्यालय पर आपत्ति नहीं जमा करेगा या सात दिन के बाद आपत्ति दर्ज करायेगा उसका निस्तारण नहीं किया जायेगा।

01

34 वार्ड अनारक्षित, 56 वार्ड आरक्षित
मेरठ नगर निगम में 90 वार्ड में से 34 वार्डों को अनारक्षित रखा गया है। जबकि, 56 वार्ड आरक्षित हैं। इन वार्डो में 17 वार्ड सामान्य वर्ग की महिला, पांच वार्ड अनुसूचित जाति महिला और आठ वार्डों को पिछड़ा वर्ग महिला , 16 वार्ड पिछड़ा वर्ग और 10 वार्ड एससी के लिए आरक्षित हुए है।

WhatsApp Image 2022-12-02 at 7.09.51 PM (1)

वार्डो की स्थिति
-17 सामान्य महिला
-5 एससी महिला
-8 ओबीसी महिला
-16 ओबीसी
-10 एससी

 

संबंधित समाचार