इंतजार खत्म: नगर निगम के 70 वार्डों के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

30 वार्ड सामान्य, महिला सामान्य 15 वार्डों में दिखाएंगी दम, सात दिन में दे सकते हैं आपत्ति, सूची जारी होते ही हलचल बढ़ी

मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम चुनाव में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार को शासन ने 70 वार्डों के आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात के हस्ताक्षर से जारी सूची में 30 वार्ड सामान्य रखे गए हैं। जबकि 15 वार्ड महिला सामान्य के लिए है। इसके अलावा अन्य वार्डों को आरक्षित श्रेणी में डाला गया है। इस पर सात दिन में जिलाधिकारी कार्यालय में आपत्ति देने का समय दिया गया है। सूची जारी होते ही हलचल बढ़ गई।

नगर निगम मुरादाबाद के 70 वार्डों की सूची में कई पार्षदों के अरमान धरायाशी हो गए हैं। जबकि कई को फिर से लड़ने का अवसर है। वार्ड नंबर 13 सिविल लाइंस के भाजपा के वर्तमान वरिष्ठ पार्षद संजय सक्सेना का वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया है। जबकि वार्ड नंबर 47 सागर सराय अनारक्षित रखा गया है। यहां से भाजपा के डॉ. गौरव श्रीवास्तव वर्तमान पार्षद हैं। नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल के नेता कमर सलीम का वार्ड 65 लाकड़ी वालान सामान्य है। जबकि कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष व निगम के वार्ड नंबर 54 चौमुखा पुल के पार्षद अनुभव मेहरोत्रा का वार्ड भी सामान्य होने से उन्हें दोबारा अवसर मिलेगा।

सूची

सूची 1

ऐसे में अब जिन्हें आरक्षण सूची पर आपत्ति होगी वह जिलाधिकारी कार्यालय पर एक सप्ताह में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद शासन की अंतिम मुहर लगने पर फाइनल सूची जारी होगी।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : दो टुकड़ों में रेलवे ट्रैक पर मिला रेल कर्मचारी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार