अयोध्या में कोरोना का कहर जारी, 47 नए पॉजिटिव मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद में कोरोना का कहर जारी है। सोमवार को भी कोरोना वायरस के संक्रमितों की तादाद में 47 की बढ़ोतरी हो गई। इनमें 30 अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के हैं। आज जिला प्रशासन ने जांच के लिए रिकॉर्ड 2220 सैंपल लिए हैं। देर शाम जारी हेल्थ बुलेटिन में मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश …

अयोध्या, अमृत विचार। जनपद में कोरोना का कहर जारी है। सोमवार को भी कोरोना वायरस के संक्रमितों की तादाद में 47 की बढ़ोतरी हो गई। इनमें 30 अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के हैं। आज जिला प्रशासन ने जांच के लिए रिकॉर्ड 2220 सैंपल लिए हैं। देर शाम जारी हेल्थ बुलेटिन में मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार ने बताया कि आज जनपद को 1570 सैंपल की रिपोर्ट मिली जिसमें 1470 निगेटिव और 47 पॉजिटिव पाए गए।

आज मिले संक्रमित लोगों में अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के लालबाग पानी की टंकी के चार, जनौरा और लालबाग के तीन-तीन, पुलिस लाइन, पुरानी सब्जी मंडी, रिकाबगंज व इस्माइल गंज के दो-दो तथा आरजेबी परिसर, खवासपुरा, अवधपुरी कालोनी, सतगुरु गेस्ट हाउस, नियावां, लाल कुर्ती, टेढ़ी बाजार, एसबीआई बैंक, कश्मीरी मोहल्ला, बृजनंदन पुरवा, आवास विकास कॉलोनी व बालू घाट के 1-1 मरीज हैं।

सोहावल विकासखंड के देवराकोट,निमैचा व महोली में 1-1, मया बाजार के बेलवारी व अमसीन में 1-1, मवई के सैमसी में तीन और पटरंगा थाने में एक, अमानीगंज के खंडासा में एक, हैरिंग्टनगंज के रनापुर में एक मरीज संक्रमित मिला है। जबकि मिल्कीपुर के इनायतनगर, मवई कला, तारुन के बैतीकला, मसौधा के पूरे हुसैन खां में 1-1 और बलिया जनपद के अमहर का रहने वाला एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को को डिस्चार्ज किए जाने के बाद अब तक कुल 609 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। वर्तमान में अब तक कुल संक्रमितों की तादाद 912 और सक्रिय मरीज 288 हैं। आज जिला प्रशासन की ओर से जांच के लिए 2220 सैंपल लिए, जबकि 3479 सैंपल की रिपोर्ट मिलना शेष है।

संबंधित समाचार