Kanpur News: 7517 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव आए, ओद्योगिक इकाइयों के लिए निवेशकों ने यूपीसीडा से किया संपर्क

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में निवेशकों ने यूपीसीडा प्रबंधन से संपर्क किया है।

Kanpur News कानपुर में ओद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए निवेशकों ने यूपीसीडा प्रबंधन से संपर्क किया है। पनकी, रमईपुर आदि औद्योगिक इकाइयों की स्थापना औद्योगिक क्षेत्रों में होनी है।

कानपुर, अमृत विचार। अगले साल फरवरी में लखनऊ में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां तेजी से चल रही है। उप्र राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण प्रबंधन ने औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए कई बड़े उद्यमियों से संपर्क साधा है। इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं।

फिलहाल कानपुर नगर, उन्नाव, औरैया आदि जिलों के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों और निजी भूमि पर औद्योगिक इकाई स्थापित करने के लिए 40 से अधिक उद्यमियों और समूहों ने प्राधिकरण प्रबंधन से संपर्क साधा है और एमओयू पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। सबसे बड़ा 7517 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। रमईपुर स्थित मेगा लेदर क्लस्टर में 58 सौ करोड़ रुपये का निवेश होना है।

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में डेढ़ लाख करोड़ रुपये से के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्राधिकरण की ओर से लगातार उद्यमियों के साथ बैठकें की जा रही हैं और उन्हें उन औद्योगिक क्षेत्रों के बारे में बताया जा रहा है जहां भूमि उपलब्ध है। सुविधाएं भी गिनाई जा रही हैं ताकि उन्हें भूखंड लेने में ज्यादा सोचना न पड़े।  दूसरे प्रांतों और विदेशों में भी रोड शो किया जाना प्रस्तावित है ताकि विदेशी निवेशकों को भी लुभाया जा सके।

लेदर क्लस्टर की नींव रखेंगे पीएम

रमईपुर में 102 हेक्टेयर में प्रस्तावित मेगा लेदर क्लस्टर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराने की तैयारी की जा रही है। मेगा लेदर क्लस्टर यूपी डेवलमेंट लिमिटेड के डायरेक्टरों ने इस संबंध में प्रधानमंत्री से समय मांगा है। 5850 करोड़ रुपये का निवेश क्लस्टर में होना है।

इसमें ढाई लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां चार औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी और सौ इकाइयां फ्लैटेड फैक्ट्री में स्थापित होंगी। 125 करोड़ रुपये मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए , दो सौ करोड़ रुपये कॉमन इफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट और 50 करोड़ रुपये कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना के लिए सरकार से मिलेगा। कंपनी के निदेशक अशरफ रिजवान ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

सीयूजीएल को ट्रांसगंगा में दी जाएगी भूमि

पीएनसी और सीएनजी की आपूर्ति करने वाली कंपनी सीयूजीएल को भी वेयरहाउस बनाने के लिए ट्रांसगंगा सिटी में 10 हजार वर्ग मीटर भूमि की आवश्यकता है। कंपनी और प्राधिकरण के बीच जल्द ही एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। दोनों पक्षों के बीच सहमति भी बन गई है।

इन्होंने जताई निवेश की इच्छा

कंपनी         भूमि        निवेश

सॉलिटेयर क्रिएटर्स  0.44   03

 

मंगलम ट्रेडर्स      0.25        10

रीस्टोर हेल्थ मेडिकेयर 2.07   10

श्री एएसआर मोटोकॉप  0.53   10

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड  15          100

रामजी मिश्रा            0.20         05

गलवक इंटरनेशन   3.25          40

  एआर पॉलिमर्स    4.94           50

श्री उद्योग             0.82            10

आईनॉक्स लीज्योर  00           300

शिवा इंडस्ट्रीज    2.03            04

भारत पेट्रोलियम  75                 302

ऐंकर इंडिया ऑटोमेशन 0.17     2.25

लॉर्ड शिवा इंटरनेशन  1.24            14

शुभ्रा मिश्रा               0.20                05

काजल अग्रवाल        0.16            1.66

नजमुल हसन          0.18             1.68

 

संबंधित समाचार