बहराइच: बिजली कटौती के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, मोमबत्ती जलाकर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के आधे शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कर्मियों के प्रदर्शन के चलते अंधेरा छा गया। इसका शहर के लोगों ने विरोध किया। साथ ही तिराहे पर एकत्रित होकर मोमबत्ती से रोशनी करते बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने की मांग की। जिले में 29 नवंबर से बिजली कर्मी अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। 

धरने के दौरान बिजली कर्मचारी पूरी तरह से कार्य बहिष्कार भी कर किए हैं। ऐसे में जिस गांव या शहर के मोहल्ले में तकनीकी खामी के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो रही है। वहां सप्लाई शुरू नहीं की जा रही है। इससे शुक्रवार शहर का आधा हिस्सा और ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरा छा गया था। इसको देखते हुए कलाम फाउंडेशन के संरक्षक अमर सिंह विसेन की अगुवाई में युवा किसान डिग्री कालेज तिराहा पहुंचे।

सभी ने हाथ में मोमबत्ती जलाकर और मोबाइल की रोशनी से समस्या का विरोध किया। सभी का कहना था कि प्रदर्शन करें, लेकिन शहर और गांव को अंधेरे में डालना ठीक नहीं है। सभी ने मोमबत्ती जलाकर इसका विरोध करते हुए शांतिपूर्ण नाराजगी जताई। इस दौरान विकास जायसवाल, जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल से टकराया बाइक सवार युवक, हालत गंभीर

संबंधित समाचार