चीन में निर्माण स्थल में आग लगने से पांच लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानजिंग। पूर्वी चीन के जिआंगसु प्रांत के शुझोउ शहर में एक निर्माण स्थल पर आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गयी है और दो अन्य झुलस गये हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह हादसा शुक्रवार को शाम करीब चार बजकर 50 मिनट पर हुआ। बचाव दल ने आग में फंसे सभी सात लोगों को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य को मामूली रूप से झुलस गये हैं। शूझोउ नगरपालिका ने दुर्घटना की जांच के लिए एक जांच दल का गठन किया है।

ये भी पढ़ें:- क्षेत्रीय स्थिरता बने रहने से बंगलादेश-भारत के लोगों को होगा लाभ: अब्दुल मोमेन

संबंधित समाचार