देश ने प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, PM और कांग्रेस अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शनिवार को देश ने प्रथम राष्ट्रपति राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

ये भी पढ़ें - बिहार: G-20 के वार्ता समूहों की बैठकों के लिए की तैयारी शुरू 

राष्ट्रपति कार्यालय ने ट्वीट किया, “राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।” उपराष्ट्रपति धनखड़ ने पूर्व राष्ट्रपति को याद करते हुए एक ट्वीट में लिखा, “आधुनिक भारत के प्रमुख वास्तुकारों में से एक, डॉ राजेंद्र प्रसाद ने हमारे राष्ट्र की नियति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।”

 धनखड़ ने कहा कि उन्हें हमेशा उनकी सादगी, ईमानदारी और सभी के लिए करुणा के लिए याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजेन्द्र प्रसाद की 138 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि वह भारत के विकास के प्रति भविष्यवादी दृष्टिकोण रखते थे। मोदी ने ट्वीट किया,“डॉ. प्रसाद जी को उनकी जयंती पर शत शत नमन। साहस और विद्वतापूर्ण उत्साह के प्रतीक वह एक महान नेता थे।

वह भारत की संस्कृति में दृढ़ता से रचे-बसे थे और भारत के विकास के लिए एक भविष्यवादी दृष्टि भी रखते थे।” कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी ट्विटर पर लिखा, “राष्ट्रीय आंदोलन के एक अमूल्य स्तंभ, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भी काम किया। हमारी विनम्र श्रद्धांजलि।”

ये भी पढ़ें - मोदी की तुलना भस्मासुर से करने पर भाजपा ने कांग्रेस को बताया शिशुपाल 

संबंधित समाचार