‘बढ़ते कोरोना संक्रमण से बरेली खतरे में’
बरेली,अमृत विचार। बरेली में कोरोना अपने पैर पसार चुका है और स्थिति बहुत ही खतरनाक मोड़ पर है। जहां एक ओर मरीज़ों की संख्या बहुत बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर संक्रमितों की मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। यह कहना है आईएमए के सचिव डा. रजीव गोयल का। उन्होंने बताया कि इसका प्रमुख कारण …
बरेली,अमृत विचार। बरेली में कोरोना अपने पैर पसार चुका है और स्थिति बहुत ही खतरनाक मोड़ पर है। जहां एक ओर मरीज़ों की संख्या बहुत बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर संक्रमितों की मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है। यह कहना है आईएमए के सचिव डा. रजीव गोयल का। उन्होंने बताया कि इसका प्रमुख कारण है हमारे टर्शरी केयर सेंटर में एडवांस दवाइयों और प्लाज़्मा का अभाव। आईएमए बरेली और एसआरएमएस के प्रयासों से जहां एक ओर सभी लेटेस्ट दवाइयां की बरेली में उपलब्धता सुनिश्चित हुई है।
वहीं दूसरी ओर आईएमए ब्लड बैंक बरेली और एसआरएमएस ब्लड बैंक को प्लाज्मा थैरेपी की अनुमित मिल गई है। ज्ञात हो कि आईएमए ब्लड बैंक बरेली प्रदेश में प्लाज्मा फेरेसिस शुरू करने वाला दूसरा ब्लड बैंक है। यह तकनीक बहुत सालों से है। अब इस विधि से गम्भीर से गम्भीर कोरोना संक्रमित लोगों की जान बचायी जा सकेगी।
आईएमए सचिव लोगों से यह गुजारिश करना चाहते हैं की जो कोरोना संक्रमित यह जंग जीत के ठीक हो चुके हैं। वह आगे आकर अपना ब्लड ग्रुप के साथ आईएमए ब्लड बैंक में रजिस्टर करा दें। ताकि वक़्त पड़ने पर उनका प्लाज्मा से एसआरएमएस, रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज और अन्य जगह मौजूद किसी गम्भीर मरीज की जान बचाई जा सके। इस मुहिम में आईएमए ब्लड बैंक की चेयरमैन डॉक्टर अंजु उप्पल, आदित्य मूर्ति और आईएमए सचिव डॉ. राजीव गोयल का महत्वपूर्ण योगदान है।
