पीलीभीत: इंडियन राइस मिल प्रबंधन पर धोखाधड़ी और गबन की एफआईआर

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

खाद्य विभाग के क्षेत्रीय निरीक्षक की तहरीर जहानाबाद पुलिस ने की कार्रवाई

जहानाबाद, अमृत विचार धान खरीद के बीच खरीदे गए धान से अधिक का स्टॉक मिलने के बाद इंडियन राइस मिल प्रबंधन की मुश्किल बढ़ गईं हैं। एक दिन पहले राइस मिल को सील कर दिया गया था, उसके बाद खाद्य विभाग के क्षेत्रीय निरीक्षक की ओर से जहानाबाद पुलिस ने राइस मिल प्रबधंन के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: दस साल की बच्ची की हत्या कर खेत में फेंका शव, पुरानी रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू

कई किसानों से मिली शिकायतों के बाद राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने शुक्रवार को जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम निसरा में इंडियन राइस मिल में छापा मारा था। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मिल पहुंच गए थे। कई घंटे चली छानबीन के बाद करीब पांच हजार क्विंटल धान का रिकार्ड नहीं मिल सका था। उसके बाद मिल को सीज करते हुए लिखापढ़ी कराई गई। इंस्पेक्टर प्रभास चंद ने बताया कि खाद्य विभाग के क्षेत्रीय निरीक्षक जय सिंह की तहरीर पर धोखाधड़ी और गबन की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

शासन की मंशा के तहत धान खरीद कराई जा रही है। किसान को एमएसपी का लाभ दिलाने को प्राथमिकता पर लिया जा रहा है। सत्यापन भी लगातार प्रशासनिक स्तर से चल रहा है। किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है - विकास शुक्ला, डिप्टी आरएमओ।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: दो मासूमों की जान लेने वाले झोलाछापों का क्लीनिक सील  

संबंधित समाचार