लखनऊ: सीबीएसई क्लस्टर चौथे टेबल टेनिस चैंपियनशिप का हुआ समापन, संयुक्त निदेशक ने बढ़ाया विजेताओ का हौंसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी में सीबीएसई क्लस्टर चौथे टेबल टेनिस 2022-23 चैंपियनशिप समापन शनिवार को हुआ। इस मौके पर नई दिल्ली से आये केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण डॉ राम शंकर ने सभी विजेताओं का हौंसला बढ़ाया। जीडी गोएंका पब्लिक स्कूल में आयोजित इस चैम्पियनशिप में डॉ राम शंकर बातौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। जबकि विशेष अतिथि के रूप में अध्यक्ष, सहोदय स्कूल परिसर लखनऊ और लखनऊ पब्लिक कॉलेजिएट के प्रिंसिपल संयुक्त निदेशक डॉ. जावेद आलम खान उपस्थित हुए।  
कार्यक्रम में सीबीएसई क्लस्टर और जोनल स्पोर्ट्स के सीबीएसई पर्यवेक्षक अनुराग खटाना और ललित कुमार भी शामिल हुए। वहीं पीजीटी शारीरिक शिक्षा कुमार को सीबीएसई से टेबल टेनिस ऑब्जर्वर के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। 

इस बारे में जीडी गोएंका ग्रुप के चेयरमैन सर्वेश गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 25 सीबीएसई स्कूलों के 200 खिलाड़ियों (लड़के और लड़कियों) ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में इस प्रतियोगिता में भाग लिया। यह चपलता, उत्साह और गति का बेहतरीन समागम  देखने को मिला। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को सद्भावना, दोस्ती, सीखने और साझा करने का एक अद्भुत अनुभव मिला । तीन दिनों तक उत्साह, भाईचारा, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना वातावरण में व्याप्त रही। वहीं विजेताओं को मुख्य अतिथि डॉ. राम शंकर ( संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण सीबीएसई) की ओर से सम्मानित किया गया। सर्वेश गोयल नें सभी विजेतायों को संबोधित करते हुए उन्हें उनकी खेल भावना के लिए बधाई दी और कहा की यही जज़्बा उन्हें भविष्य में हर क्षेत्र में अग्रणी रहने में मदद करेगा। 

टीम स्पर्धा में प्रथम पाने वाले स्थान विजेता 
•    सर पदमपत सिंघानिया शिक्षा केंद्र कानपुर (बालक अंडर-14 और अंडर-17 ; और बालिका अंडर-17)
•    दिल्ली पब्लिक स्कूल एल्डेको लखनऊ (बालक अंडर-19)
•    चिकर इंटरनेशनल स्कूल बरेली (बालिका अंडर-14)
•    गायत्री पब्लिक स्कूल आगरा (बालिका अंडर-19)

बालिका वर्ग में टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं
•    चिकर इंटरनेशनल स्कूल बरेली की मिशिका तिवारी (अंडर-14)
•    सर पदमपत सिंघानिया शिक्षा केंद्र कानपुर की श्रृष्टि मिश्रा (अंडर-17)
•    श्री राम सेंटेनियल स्कूल आगरा की वान्या बंसल (अंडर-19) 

लड़कों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं
•    सर पदमपत सिंघानिया शिक्षा केंद्र कानपुर के आर्यन अरोड़ा (अंडर-14)
•    सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर कानपुर के अद्वित गुप्ता (अंडर-17), और
•    गायत्री पब्लिक स्कूल आगरा के हर्ष गुप्ता (अंडर-19)

संबंधित समाचार