लखनऊ: शहरी क्षेत्र में बनेंगे पांच साल में 64 लाख नये मकान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निजी कंपनियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करेगी सरकार

लखनऊ, अमृत विचार । यूपी में इकोनॉमी को वन ट्रिलियन डॉलर की बनाने की दिशा में काम कर रही राज्य सरकार निजी कंपनियों निवेश के लिए रियल इस्टेट सेक्टर को प्रोत्साहित करेगी। एक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर सरकार का आकलन है कि रियल इस्टेट के सेक्टर में अगले पांच साल में 7.3 लाख करोड़ रुपये का निवेश आ सकता है। इसके तहत निजी कंपनियां अर्बन एरिया में छोटी-छोटी मार्केट के पास 64 लाख घर बनाएंगी। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों बैठक में अधिकारियों को एक सर्वे की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि इस सेक्टर से करीब 20 लाख लोग जुड़े हुए हैं। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस ओर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि रिपोर्ट के अनुसार यह सेक्टर प्रदेश की ग्रोथ, विकास और रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराने में सहायक हो सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रदेश के शहरी क्षेत्र में अगले पांच वर्षों में 3.09 करोड़ आबादी बढ़ेगी। वर्तमान में शहरी क्षेत्र में 10.7 लाख घर हैं, जबकि अगले पांच वर्षों में आबादी के अनुसार शहरी क्षेत्र में 64 लाख घरों की जरूरत होगी।


ये भी पढ़ें -  आगरा में मंत्री के बेटे की नहीं पहुंची बारात, दुल्हन करती रही इंतजार

संबंधित समाचार