आगरा में मंत्री के बेटे की नहीं पहुंची बारात, दुल्हन करती रही इंतजार 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

आगरा, अमृत विचार। यूपी में कारागार मंत्री के बेटे दिलीप की बारात जब दुल्हन के घर नहीं पहुंची तो लोगों के होश उड़ गए। पता चला कि मंत्री के बेटे हॉस्पिटल में भर्ती है। ये जानने के बाद दुल्हन खुद हॉस्पिटल गयी और दूल्हे का हाल जाना।

मिली जानकारी के अनुसार  कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति के बेटे दिलीप का रिश्ता गांव मुड़ी जहांगीरपुर से तय हुआ था। शुक्रवार को खंदौली में शादी समारोह था। मंडप सजा था, और सभी बरात के आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन दूल्हा बने मंत्री पुत्र बरात लेकर नहीं पहुंचे। सभी के होश तब उड़ गए जब दुल्हन के चाचा ने बताया कि दूल्हे का अचानक ब्लड प्रेशर कम हो गया इसलिए बारात नहीं आई। 

कारागार राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति बेटे की हालत देखने अस्पताल पहुंचे। सिकंदरा क्षेत्र में हाईवे पर स्थित एक हॉस्पिटल में मंत्री पुत्र दिलीप भर्ती हैं। दुल्हन भी परिवार के लोगों के साथ दूल्हा बने मंत्री पुत्र की हालत देखने पहुंची। 

ये भी पढ़ें -  गोंडा: हाईस्कूल परीक्षा में पंजीकरण फर्जीवाड़ा, 29 परीक्षार्थियों ने दो-दो स्कूलों से कराया रजिस्ट्रेशन

संबंधित समाचार