कन्नौज: फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले 22 शिक्षक बर्खास्त, एफआईआर के निर्देश
कन्नौज। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाने वाले बेसिक शिक्षा विभाग के 22 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। पूर्व में भी नौ शिक्षक बर्खास्त किए जा चुके हैं। बर्खास्त शिक्षकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस मामले की जानकारी देते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह कुल 22 ऐसे शिक्षक थे, जो फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी कर रहे थे उनमें से 9 शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका हैं। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश भी संबंधित बीईओ को दिए गए हैं।
आपको बताते चलें कि सूबे में 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती हुई थी । इसके बाद जब शिक्षकों के अभिलेखों की जांच कराई गई तो कन्नौज जिले में अध्यापकों के द्वारा लगाए गए अभिलेखों में गड़बड़ी की जानकारी सामने आई। जिसके बाद शिक्षा विभाग चौकन्ना हो गया और जांच में करीब 22 ऐसे शिक्षक निकले जिनके अभिलेख फर्जी लगे हुए थे। इस मामले से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में कार्रवाई करते हुए 13 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कौस्तुभ सिंह की माने तो कन्नौज में 1500 सहायक अध्यापक पदों के सापेक्ष करीब 1450 शिक्षक-शिक्षिकाओं की भर्ती हुई थी। शिक्षकों के अभिलेखों के सत्यापन में 22 ऐसे निकले थे, जिसमें फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी पाने की पुष्टि सत्यापन में हुई। सभी 22 लोगों को पूर्व में कई बार नोटिस देकर पक्ष रखने के लिए बुलाया गया पर कोई नहीं आया।
यह भी पढ़ें:-बरेली: वरखा को मिली एसएन आगरा मेडिकल काॅलेज में पीजी में प्रवेश
