बरेली: कोरोना संक्रमित तीन की मौत, रिकार्ड 262 मिले संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दिन प्रतिदिन कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। न सिर्फ तेजी से संक्रमण फैल रहा है बल्कि मौत का आंकड़ा भी रोजाना बढ़ता जा रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अफसरों में खलबली मची हुई है। सोमवार को जहां अब तक के रिकार्ड 262 मामले सामने आए …

बरेली, अमृत विचार। दिन प्रतिदिन कोरोना की रफ्तार तेज होती जा रही है। न सिर्फ तेजी से संक्रमण फैल रहा है बल्कि मौत का आंकड़ा भी रोजाना बढ़ता जा रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अफसरों में खलबली मची हुई है। सोमवार को जहां अब तक के रिकार्ड 262 मामले सामने आए तो वहीं तीन संक्रमित लोगों की मौत हो गई है।

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि नेकपुर की 55 वर्षीय महिला की मौत कोविड अस्पताल में सुबह सात बजे इलाज के दौरान हुई। इस महिला रविवार को ही कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद बदायूं कोतवाली के रहने वाले एक 74 वर्षीय बुजुर्ग की भी मौत हुई है। जिसकी सूचना बदायूं प्रशासन को दे दी गई है।

वहीं, इस्लामिया मार्केट के पास मुखर्जी अस्पताल वाली गली में रहने वाले एक प्रतिष्ठित कारोबारी की गुडगांव के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक संक्रमितों की अंत्येष्टि कोविड नियम से कराने के लिए संबंधित अफसर और परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं जिले में कोरोना के रिकार्ड 262 मामले सामने आए हैं।

संबंधित समाचार