मेरठ: राज्यमंत्री सुनील भराला का हैकर्स ने किया अकाउंट हैक, पुलिस जांच में जुटी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष पंडित सुनील भराला की पाकिस्तानी हैकर्स ने फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया। समर्थकों ने जैसे ही भाजपा नेता के सोशल मीडिया अकाउंट पर संदिंग्ध पोस्ट देखी तो हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी है। साइबर टीम इसकी जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ें- मेरठ में कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म, कार में छोड़ने के बहाने किया था अपहरण

गुजरात में हो रहे चुनाव में हैं सुनील भराला
मंत्री के सहयोगी पंडित शिवकुमार शर्मा ने दौराला थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि मंत्री सुनील भराला गुजरात चुनाव प्रचार के लिए गए हैं। जिन लोगों ने अकाउंट हैक किया है वो पाकिस्तानी है। सुनील भराला का कहना है कि उनके पेज से लाखों समर्थक जुड़े हुए हैं। पेज पर भारतीय जनता पार्टी और सामाजिक कार्यों की गतिविधियों को चलाया जाता है।

जांच में जुटी पुलिस और साइबर सेल
सुनील भराला ने जानकारी मिलने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को फोन कर जानाकरी दी। साइबर टीम को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए  गए हैं।

ये भी पढ़ें- मेरठ: प्रॉपर्टी डीलर निकला छात्रा से दुष्कर्म करने वाला आरोपी, गिरफ्तार

संबंधित समाचार