नौसेना कर्मियों ने बहादुर जवानों को नौसेना दिवस पर दी श्रद्धाजंलि

Amrit Vichar Network
Published By Sakshi Singh
On

कमोडोर सुधीर परकला (सेवानिवृत्त) ने नौसेना के पूर्व सैनिकों की ओर से तथा रियर एडमिरल वी राजशेखर, स्टेशन कमांडर (नौसेना) ने भारतीय नौसेना, हैदराबाद स्टेशन की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की।

हैदराबाद। भारतीय नौसेना के 51वें नौसेना दिवस पर नौसैनिक कर्मियों ने रविवार को सिंकरादाबाद में वीरुला सैनिक स्मारक (युद्ध स्मारक) पर शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। भारतीय नौसेना के 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान में कराची हार्बर पर शुरु किए हमले , ऑपरेशन ट्राइडेंट की याद में हर साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें:-महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता मामले में आंध्र अनुकरणीय राज्यों में से एक: मुर्मू

कमोडोर सुधीर परकला (सेवानिवृत्त) ने नौसेना के पूर्व सैनिकों की ओर से तथा रियर एडमिरल वी राजशेखर, स्टेशन कमांडर (नौसेना) ने भारतीय नौसेना, हैदराबाद स्टेशन की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की। नौसेना सप्ताह गतिविधियों के हिस्से के रुप में अनाथालयों को सहायता , रक्तदान शिविरों , बैंड वादन इत्यादि कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। 

ये भी पढ़ें:-MCD Election : सियासत गरम, चुनाव आयोग के पास पहुंची BJP और AAP, एक दूसरे पर लगाया 'धांधली' का आरोप

संबंधित समाचार