रुद्रपुर: युवक पर बहन के अपहरण का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। आदर्श कॉलोनी क्षेत्र की युवती के परिजनों ने एक युवक पर युवती की शादी कहीं और कराने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

आदर्श कॉलोनी चौकी क्षेत्र निवासी युवक ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसकी छोटी बहन पिछले एक माह से थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अपने मामा के यहां रह रही थी। दो दिसंबर को वह बिना बताए कहीं चली गई। जिसकी आसपास व रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के गुम होने में एक युवक का हाथ है।

उसने उसे फोन पर धमकी दी थी कि पीड़ित ने अपनी बहन की शादी कहीं और की तो उसे जान से मार देगा और उसकी बहन को ले जाएगा। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही युवती की तलाश भी शुय कर दी है।  

संबंधित समाचार