अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। मैनपुरी में लोकसभा सीट पर उपचुनाव से पूर्व एक दिन पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह पूर्व मुख्यमंत्री व अपने भतीजे अखिलेश यादव मिलने के लिए पहुंचे। सोमवार को मैनपुरी लोकसभा सीट पर सांसदी के लिए उपचुनाव होने है। वहां से चुनाव में मुलायम सिंह की बहू डिंपल अपनी किश्मत आजमा रही है। ऐसे में शिवपाल सिंह समर्थन में हैं। चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान शिवपाल सिंह ने सभी तैयारियों पर चर्चा की। बता दें कि बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के मैदान में उतरने के बाद मैनपुरी संसदीय सीट पर होने वाले चुनाव में सरगर्मी पहले सही बढ़ी हुई है। दरअसल नेताजी मुलायम सिंह यादव की विरासत को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ ही यादव कुनबा पूरी ताकत के साथ जुटा है।  

संबंधित समाचार