लखनऊ: सीबीएसई ईस्ट ज़ोन टेनिस चैंपियनशिप का हुआ समापन, जानिए कौन-कौन बना विजेता
लखनऊ अमृत विचार। गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में शामिल हुई। इस कार्यक्रम में मेरठ एवं देहरादून क्रीडा क्षेत्र के निरीक्षक और सीबीएसई क्लस्टर और जोनल स्पोर्ट्स के सीबीएसई नियुक्त पर्यवेक्षक अनुराग खताना विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में वरदान इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या ऋचा खन्ना और दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या मंजू लखनपाल भी अतिथि के रूप में शामिल हुई। जीडी गोएंका स्कूल के चेयरमैन सर्वेश गोयल और प्रिंसिपल डॉ प्रेरणा मित्रा ने पूरे गोएंका परिवार की ओर से गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। जीडी गोएंका के छात्रों नें एक मधुर स्वागत गीत के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया।
बता दें कि उत्तर प्रदेश और बिहार के 20 सीबीएसई स्कूलों के 100 खिलाड़ियों (लड़के और लड़कियों) ने अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में इस प्रतियोगिता में भाग लिया। यह उत्साह और गति का बेहतरीन समागम देखने को मिला। प्रतिभागियों को सद्भावना, दोस्ती, एक दूसरे से सीखने और साझा करने का एक अद्भुत अनुभव मिला। तीन दिनों तक उत्साह, भाईचारा, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना वातावरण में व्याप्त रही। विजेताओं को मुख्य अतिथि बीसिंह और विशेष अतिथि डॉ अनुराग खताना की ओर से सम्मानित किया गया। इसके बाद स्कूल चेयरमैन सर्वेश गोयल नें सभी विजेतायों को संबोधित करते हुए उन्हें उनकी खेल भावना के लिए बधाई दी और कहा की यही जज़्बा उन्हें भविष्य में हर क्षेत्र में अग्रणी रहने में मदद करेगा। सर्वेश गोयल ने बताया कि रविवार को खेल समाप्ति तक अंडर-17 और अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल मैच खेले जा रहे थे।
अंडर- 19 टीम स्पर्धा (बालक) में प्रथम स्थान विजेता
• प्रथम – डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल पटना
• द्वितीय – जी डी गोएंका पब्लिक स्कूल लखनऊ
• तृतीय – सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर कानपुर
अंडर- 17 टीम स्पर्धा (बालक) में प्रथम स्थान विजेता
• प्रथम – लखनऊ पब्लिक स्कूल कालिंदी पार्क, लखनऊ
• द्वितीय – अल्मामेटर पब्लिक स्कूल बरेली
• तृतीय – दिल्ली पब्लिक स्कूल कल्यानपुर कानपुर
ये भी पढ़े-: लखनऊ: सीबीएसई क्लस्टर चौथे टेबल टेनिस चैंपियनशिप का हुआ समापन, संयुक्त निदेशक ने बढ़ाया विजेताओ का हौंसला
