Rampur By-Election : 11 बजे तक 11.3% हुआ मतदान, जगह-जगह पुलिस बल तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूर्व मंत्री आजम खां ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है कि मुस्लिम मतदाताओं को अनावश्यक तौर पर परेशान किया जा रहा है

रामपुर,अमृत विचार। 37-रामपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को गुनगुनी धूप में सुस्त रफ्तार से मतदान शुरू हुआ। सड़कों पर सन्नाटा पसरा था और जगह-जगह पुलिस बल तैनात है आने-जाने वालों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूर्वाह्न 11 बजे तक शहर के अधिकतर बूथों पर मतदाताओं की कतारें नहीं लगी हैं। सुबह 9 बजे तक 3.97 प्रतिशत मतदान हुआ है।

दूसरी ओर, पूर्व मंत्री आजम खां ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया है कि मुस्लिम मतदाताओं को अनावश्यक तौर पर परेशान किया जा रहा है। पुलिस द्वारा परेशान किए जाने पर कई परिवार अपने मकानों में ताला डालकर पलायन कर गए हैं। जबकि, उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेम सिंह ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक हो रहा है। पूर्वाह्न 11 बजे तक 11.3 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Mukhtar Abbas Naqvi

भड़काऊ भाषण मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा 27 अक्टूबर को सपा के कद्दावर नेता आजम खां को तीन साल की कैद और छह हजार रुपये जुर्माना सुनाए जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने 28 अक्टूबर को आजम की विधायकी रद कर दी थी। इसके बाद हो रहे उप चुनाव में सपा प्रत्याशी आसिम राजा और भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के बीच कांटे का मुकाबला है। सोमवार की सुबह 7 बजे से मतदान हुआ और 9 बजे तक महज 3.97 प्रतिशत ही मतदान हुआ। शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

अधिकारियों की हूटर बजाती गाड़ियां सन्नाटे को तोड़ रही हैं। बहुत कम लोग मतदान करने के लिए घरों से निकल रहे हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात है बूथों पर भी काफी पुलिस बल तैनात किया गया है। आजम खां ने कहा कि पुलिस मतदाताओं में खौफ पैदा कर रही है। पुलिस के खौफ से कोसी मंदिर रोड के कई परिवार घरों में ताला डालकर पलायन कर गए हैं। पूर्वाह्न 11 बजे तक 11.3 प्रतिशत मतदान हुआ है।

ये भी पढ़ें :  Rampur By-Election : आकाश की सियासत ऊंचाइयों पर ले जाएगी या आजम खां का कद बरकरार रखेगी अवाम?

संबंधित समाचार