बहराइच: कनेरा गांव में पुलिस बनाती रही वीडियो और लाठियां चटकाते रहे लोग, पांच गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के कनेरा गांव में नाली और इंटरलॉकिंग निर्माण को लेकर दो पक्षों में कई दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस द्वारा बरती गई ढिलाई लोगों के लिए मुसीबत बन गई। दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ उस समय पुलिस वहां मौजूद थी लेकिन पुलिसकर्मियों ने विवाद रोकने का उपाय नहीं किया।

बल्कि मारपीट शुरू होने पर सिपाही वीडियो बनाने लगे लाठियां चटकती रही और सिपाही वीडियो बनाते रहे जिसके चलते मारपीट में कई लोग लहूलुहान हुए इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के 35 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नामजद पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि घटना में शामिल कुछ लोग गांव से फरार हो गए हैं।

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम कनेरा में ग्राम पंचायत निधि से इंटरलॉकिंग का निर्माण चल रहा है। इंटरलॉकिंग निर्माण के साथ ही सड़क के दोनों साइड में नाली निर्माण भी कराया जा रहा है। नाली निर्माण में लोगों के घर के सामने की थोड़ी थोड़ी जमीन भी जद में आ रही थी।  मामला पुलिस के पास बौडी थाने पहुंचा  लेकिन पुलिस ने लोगों को समझाने के बाद मामला ठंडे बस्ते में छोड़ दिया। जिसके चलते विवाद और बढ़ गया। नाली निर्माण का विरोध करते हुए दोनों पक्ष के महिला और पुरुष आमने-सामने आ गए थे।

जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें प्रधान समेत कई लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक गणनाथ प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिस के सामने भी लाठियां चटकती रही और सिपाही वीडियो बनाते रहे। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 35 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने सोमवार को घटना में नामजद ओंकारनाथ चौरसिया, जय किशन, रक्षाराम, अमृत लाल और विनोद कुमार समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार ने मारपीट पर बयान देते हुए कहा कि कानून कोई हाथ में नहीं ले सकता है। संलिप्त लोगों के विरुद्ध पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें:-यूपी उपचुनाव में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सपा विधायकों ने विधानभवन में दिया धरना 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव