यूपी उपचुनाव में सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सपा विधायकों ने विधानभवन में दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मैनपुरी लोकसभा और रामपुर एवं खतौली विधानसभा उपचुनावों में ‘‘सरकारी तंत्र के दुरुपयोग, बढ़ती महंगाई और खराब कानून-व्यवस्था’’ के खिलाफ समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायकों ने विधान भवन परिसर में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। 

विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सपा विधायकों ने हाथों में ‘‘जनता का पैसा खाते हैं, घपलेबाज सरकार चलाते हैं’’, ‘‘भाजपा विफल है, अपने कामों से, जनता त्रस्त है बढ़ते दामों से’’ के नारे लिखरी तख्तियां लेकर विधान भवन परिसर में धरना प्रदर्शन किया। 

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा, ‘‘हमारे विधायकों ने उपचुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) द्वारा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किये जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया है। प्रशासन लोगों को मतदान करने से रोक रहा है।'' 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई चरम पर है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा और प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू हो गया। इस सत्र में सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी।

यह भी पढ़ें:-यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू, सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म