भारत जोड़ो यात्रा : नौ को गौतमबुद्ध नगर से शुरू होगी कांग्रेस की यात्रा, इस दिन पहुंचेगी मुरादाबाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रशासन प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की भारत जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम जारी कर सभी जिलों के पदाधिकारियों से इसे सफल बनाने का निर्देश दिया है

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा को विस्तार देते हुए पश्चिमी यूपी में प्रदेश स्तरीय यात्रा प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी की अगुवाई में नौ दिसंबर को गौतमबुद्ध नगर से शुरू होगी। जो बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद आदि जिलों से होकर 21 दिसंबर को मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां रात्रि प्रवास के बाद अगले दिन यात्रा का आखिरी पड़ाव रामपुर में रहेगा। 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रशासन प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की भारत जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम जारी कर सभी जिलों के पदाधिकारियों से इसे सफल बनाने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम के अनुसार यात्रा नौ दिसंबर को गौतमबुद्ध नगर से चलकर दस को बुलंदशहर आएगी। 11 को हापुड़, 12 मेरठ, 13 को गाजियाबाद, 14 दिसंबर को बागपत, 15 को शामली, 16 को सहारनपुर, 17 को मुजफ्फरनगर, 18 को बिजनौर आएगी। अगले दिन इसका पड़ाव अमरोहा, 20 को सम्भल और 21 दिसंबर को यात्रा मुरादाबाद में रहेगी। यहां रात्रि प्रवास के बाद आखिरी दिन रामपुर में 22 दिसंबर को रहेगी। 

जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि पश्चिमी यूपी की भारत जोड़ो यात्रा का कार्यक्रम मिल गया है। जिले में यात्रा के आने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नेतृत्व में चल रही इस यात्रा से पश्चिमी यूपी में कांग्रेस की नीतियों को और मजबूती मिलेगी। जिले व महानगर के पदाधिकारियों को अभी से इसकी सफलता के लिए जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि हर जिले में यात्रा 25 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

वार्डों के आरक्षण से खिली कई की बाछें, कुछ मायूस
मुरादाबाद। निकाय चुनाव के लिए वार्डों की आरक्षण सूची जारी होने के बाद कई की बाछें खिल गई हैं तो कुछ चेहरों पर मायूसी है। नये चेहरे भी दिख रहे हैं। जबकि पुराने दिग्गजों के दावा ठोंकने से युवा दावेदारी की हवा निकलने का डर भी सता रहा है। सबसे अधिक दावेदारी के लिए कतार सत्ताधारी दल में ही दिख रही है। नगर निगम के 70 वार्डों में आरक्षण का स्वरूप लगभग फाइनल ही माना जा रहा है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव के द्वारा जारी अनंतिम सूची में भले ही दावे और आपत्तियों के लिए सात दिन का समय दिया गया है। लेकिन, माना जा रहा है कि इसमें बदलाव हुआ तो मामूली रहेगा। क्योंकि जातिगत संख्या और चक्रीय आरक्षण के हिसाब से सरकार ने आरक्षण तय किया है। इस सूची ने कई की बाछें खिला दी है क्योंकि उनकी सोच के अनुरूप आरक्षण होने से वह दमखम ठोंकने को तैयार हैं। तो कुछ ऐसे भी चेहरे हैं जो यह तय मान बैठे थे उनके मनमाफिक आरक्षण रहेगा और वह इस पर निगम के सदन में चुनाव जीत कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद: हार्ट अटैक से उपनिरीक्षक की मौत, पुलिस लाइन में दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार