बहराइच : दो किलोमीटर तक जाम में जूझते रहे लोग

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। शहर के डिगीहा तिराहा से पानी टंकी तक सोमवार को जाम लग गया। इससे शहरवासी परेशान दिखे और दो किलोमीटर लगे लंबे जाम में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई। धीरे धीरे सभी अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।

शहर के डिगीहा तिराहा से सोमवार सुबह 11 बजे जाम लग गया। जाम के चलते पानी टंकी चौराहा तक वाहनों की कतार लग गई। लोग वाहन से अपने गंतव्य तक जाने के लिए धीरे धीरे रेंगते दिखे। डिगिहा से पानी टंकी तक तीन स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस जाम हटवाने के लिए लगी रही, लेकिन एक घंटे तक लोगों को जाम से निजात नहीं मिली।

जाम के चलते ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त दिखी। शहर के लोग काफी परेशान दिखे। जाम के चलते चंद मिनट की दूरी लोगों को आधे से एक घंटे तय करने में लगा। लोग जाम से बचने के लिए गली कूचों का सहारा लेते दिखे।

यह भी पढ़ें :-बहराइच : वेतन न मिलने से सफाई कर्मियों में आक्रोश