गौतम बुद्ध नगर में एक महिला सहित दो लोगों ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में एक महिला सहित दो लोगों ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है। सेक्टर-58 थाने के प्रभारी निरीक्षक विवेक त्रिवेदी ने सोमवार को बताया कि बिशनपुरा गांव में रहने वाली छोटी (23), पत्नी प्रिंस झा ने कल रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने छोटी को फंदे से लटका देखा और उसे तत्काल नीचे उतारकर नोएडा जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनकी तरफ से लिखित तहरीर का इंतजार किया जा रहा है।

वहीं, बादलपुर थाना क्षेत्र में एक प्रौढ़ व्यक्ति ने मानसिक तनाव के कारण जहरीला पदार्थ खाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पप्पू (50) ने मानसिक तनाव के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें:-गौतम बुद्ध नगर: फीमेल वर्कर का डॉक्टर पर गंभीर आरोप, बोली- मेरे बारे में अश्लील बातें लिखकर बांटते हैं पर्चे

संबंधित समाचार