प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। जिले के करछना में घूरपुर थाना अंतर्गत सारंगापुर गांव के सामने रीवा राजमार्ग पर रविवार की देर रात हादसा हो गया। ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम प्रधान के भतीजे की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक एक बारात से होने के बाद बाइक से कौशांबी अपने घर वापस लौट रहे थे।

रविवार को घूरपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में कौशांबी से एक बारात आई थी। जिसमें शामिल होने के लिए कौशांबी जनपद के पिपरी थानांतर्गत फतेहपुर, सहावपुर गांव के प्रधान गणेश पाल का भतीजा नीरज पाल (22) पुत्र स्व. महेश पाल अपने रिश्तेदार सोनू कुमार पुत्र बैजनाथ पाल निवासी असरावल कला धूमनगंज प्रयागराज के साथ बाइक से आया था। द्वार पूजा और खाना खाने के बाद रात में करीब 11:30 बजे दोनों युवक बाइक से कौशांबी अपने घर की ओर जा रहे थे। घूरपुर थाना क्षेत्र के सारंगापुर गांव के सामने रीवा राजमार्ग पर तेज रफ्तार एक ट्रक वाले ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 

ये भी पढ़ें-वाराणसी: BHU में छात्रों ने पीएचडी प्रवेश को लेकर किया हंगामा, जड़ा ताला         

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव