बहराइच: ई-रिक्शा चालक ने बचाई सड़क पर रेंग रहे अजगर की जान
अमृत विचार, बिछिया (बहराइच)। सड़क पर रेंग रहे अजगर के सामने एक ई-रिक्शा चालक ने अपना ई-रिक्शा खड़ा कर उसे सुरक्षित सड़क पार करवाया, जिससे अजगर की जान बच गई। इस दौरान मार्ग पर यातायात थमा रहा। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत बिछिया-सुजौली मार्ग पर मंगलवार की सुबह सड़क पर विशालकाय अजगर निकल पड़ा।
अधिक संख्या में वाहनों की आवाजाही के बीच अजगर धीमी रफ्तार से सड़क पार कर रहा था, इस बीच बिछिया से सुजौली की ओर जा रहे बैट्री रिक्शा चालक कमल मौर्या ने अपना रिक्शा अजगर के पास ही खड़ा कर दिया। रिक्शे की आड़ में अजगर सुरक्षित सड़क से उतरकर जंगल की ओर चला गया।
यह भी पढ़ें:-
